मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Moradabad : कार की चपेट में आने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत, मची चीख-पुकार

Moradabad : कार की चपेट में आने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत, मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुई। रामपुर निवासी एक परिवार सड़क किनारे खड़ा था, जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 28 वर्षीय फुरकान, उनकी 26 वर्षीय पत्नी सीमा, और उनकी दो बेटियां इफ्फत (2) और रमीशा (5) की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद अनियंत्रित कार पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे कार चालक और एक बुजुर्ग यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में गहरा शोक है।

Share This
अगला लेख → 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है कैंसर वैक्सीन, रूस ने कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun