मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है कैंसर वैक्सीन, रूस ने किया दावा

2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है कैंसर वैक्सीन, रूस ने किया दावा

कैंसर की बीमारी से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इसी बीच रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने कैंसर की एक वैक्सीन विकसित कर ली है। यह खबर न सिर्फ रूस बल्कि पूरे विश्व के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई है। रूस का कहना है कि यह वैक्सीन उसके सभी नागरिकों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के प्रमुख, एंड्री काप्रिन, ने एक रेडियो चैनल के माध्यम से इस वैक्सीन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 2025 की शुरुआत से कैंसर के मरीजों को यह टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।

वैक्सीन का नाम अभी तय नहीं

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की इस वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य कैंसर के मरीजों का इलाज करना है, हालांकि इसका इस्तेमाल ट्यूमर को रोकने के लिए नहीं किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हर शॉट को मरीज की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया जाएगा। पश्चिमी देशों में भी इसी तरह की वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है। हालांकि, रूस द्वारा तैयार की गई इस वैक्सीन का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।

क्या यह पहली कैंसर वैक्सीन होगी?

गौरतलब है कि 2023 में ब्रिटेन ने एक जर्मन बायोटेक कंपनी के साथ मिलकर व्यक्तिगत रूप से कैंसर उपचार विकसित करने के लिए अनुबंध किया था। इसके अलावा, मॉडर्ना और मर्क एंड कंपनी भी त्वचा कैंसर के खिलाफ वैक्सीन पर काम कर रही हैं। फिलहाल बाजार में कुछ वैक्सीन पहले से मौजूद हैं, जैसे कि ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ वैक्सीन, जो सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करती है।

रूस में 2022 में कैंसर के 6,35,000 से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें सबसे ज्यादा स्तन, कोलन और फेफड़ों के कैंसर के मामले पाए गए। ऐसे में रूस की यह नई पहल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share This
अगला लेख → भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद इंटरने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,798 -38 (-0.05%)
निफ्टी 23,976 -20 (-0.08%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun