मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

Mukesh Ambani को जान से मारनें की धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , पुलिस नें तेलंगाना से किया गिरफ्तार

Mukesh Ambani को जान से मारनें की धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , पुलिस नें तेलंगाना से किया गिरफ्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले युवक को आज तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह फर्जी नाम का इस्तेमाल क्यों कर रहा था।

आरोप है कि वनपारधी ने यह मेल शादाब खान के नाम से भेजा था और पहले ईमेल में 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी, फिर डिमांड बढ़ते-बढ़ते 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इससे पहले, ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वीपीएन नेटवर्क बेल्जियम में स्थित था।

27 अक्टूबर को आई थी पहली धमकी

आपको बता दें कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर 27 अक्टूबर को पहला धमकी भरा मेल मिला था. धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि अगर उसे 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वह मुकेश अंबानी को मार डालेगा. इसके बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को एक और धमकी भरा ईमेल आया, लेकिन इस बार रकम सीधे 200 करोड़ हो गई.

3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को तीसरा मेल आया. जिसमें रंगदारी की रकम सीधे तौर पर 400 करोड़ तक पहुंच गई थी. लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. क्योंकि उद्योगपति को ऐसी धमकी पहले भी दी जा चुकी थी और उस मामले ने एक और मोड़ ले लिया और सुर्खियां बटोर लीं.

आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया

एक के बाद एक तीन धमकी भरे ईमेल और हर ईमेल में रंगदारी की रकम बढ़ने के इस गंभीर मामले को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अपनी जांच की रफ्तार बढ़ा दी है. जांच में पता चला कि मेल भेजने वाले शख्स का नाम शादाब खान है. दूसरे ये मेल यूरोपीय देश बेल्जियम से भेजे जा रहे हैं. लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि पहचान असली थी या नकली. शनिवार को पुलिस ने इसका खुलासा भी कर दिया है. जांच में तेलंगाना के एक 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है.

Share This
अगला लेख → केरल में बड़ा हादसा; कोच्चि में नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun