मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

UP : लखीमपुर खीरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर गन्ने से लदा ट्रक पलटने से तीन मासूमों की हो गई मौत

UP : लखीमपुर खीरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर गन्ने से लदा ट्रक पलटने से तीन मासूमों की हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टेंगनहा गांव में एक गन्ना लदे ओवर लोड ट्रक के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है। घटना के समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रक के पलटने से गन्ने के नीचे दबने के कारण तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, और लोगों ने इस दुर्घटना के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि अगर ओवरलोड ट्रकों पर कड़ी कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, 4 साल की आयशा, 3 साल की मेहनूर, 4 साल का रिहान और 11 साल की फरहीन ट्रक के पलटने के समय घर के बाहर खेल रहे थे। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों बच्चे गन्ने के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर जेसीबी और क्रेन की मदद से गन्ने को हटाया, लेकिन तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। फरहीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल भेजा गया है।

एसपी संकल्प शर्मा ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। चार बच्चों को बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी थी और एक बच्ची घायल थी। सभी बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे और दो अलग-अलग परिवारों के थे।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → RBSE 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों में हुआ बदला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,649 -6 (-0.01%)
निफ्टी 24,246 -4 (-0.02%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun