मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Muzaffarnagar : पुलिस और गौ हत्यारों के बीच मुठभेड़, पांच अपराधी गिरफ्तार

Muzaffarnagar : पुलिस और गौ हत्यारों के बीच मुठभेड़, पांच अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में देर रात पुलिस और गौ हत्यारों के बीच मुठभेड़ हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ हत्यारे जंगल में गौकशी कर रहे हैं। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और जब अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो वे खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिससे तीन बदमाश घायल हो गए। इसके अलावा, पुलिस ने दो और बदमाशों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से तीन ज़िंदा बछड़े, तीन अवैध तमंचे और कारतूस, पांच मोबाइल फोन, गौकशी के उपकरण, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक कार भी बरामद की। ये बदमाश सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंशों को पकड़कर उनकी हत्या कर, मांस को दिल्ली में बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार अपराधियों पर कई थानों में गौहत्या और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप थे, और पुलिस को उनकी काफी समय से तलाश थी।

घायल बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस ऑपरेशन में कुल पांच अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी थी।

Share This
अगला लेख → 'भूत बंगला' को लेकर तब्बू ने दी बड़ी जानकारी, शूटिंग सेट से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun