मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

National Cinema Day : मात्र 99 रुपए में आज देख सकेंगे सिनेमाघरो में फिल्में , ऐसे करे बुक

National Cinema Day : मात्र 99 रुपए में आज देख सकेंगे सिनेमाघरो में फिल्में , ऐसे करे बुक

भारत में आज यानी 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सिनेमाघरों से लोगों को सस्ते में फिल्में देखने का लाभ दिया जाता है। इस तरह आप आज सिर्फ 99 रुपये चुकाकर नई फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। भारत में 4,000 से ज्यादा सिनेमाघर लोगों को सस्ते दाम पर फिल्में देखने का मौका दे रहे हैं। अगर आप इन घरेलू फिल्मों को देखने के शौकीन हैं तो यह दिन बर्बाद नहीं करना चाहिए। आप बुकमायशो, पेटीएम आदि से सस्ता मूवी टिकट बुक कर सकते हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोल्स, मिराज और डिलाइट सहित देश भर में 4,000 से अधिक स्क्रीन ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस समारोह में भाग लेने के लिए हाथ मिलाया है।

ऐसे करे सस्ते मूवी की टिकट बुक

ऑनलाइन टिकट बुक (Book Movie Ticket Online) करने के लिए आप बुक माई शो, पेटीएम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आप कौन सी फिल्म देखना चाहते हैं, उसे प्लेटफॉर्म पर चुनें और अपनी पसंदीदा सीट चुनकर भुगतान करें। इस तरह आप घर बैठे ही ऑनलाइन मूवी टिकट बुक कर सकेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रत्येक सिनेमा हॉल का टिकट शुल्क उसके स्थान और टैक्स के आधार पर कम या ज्यादा हो सकता है। ऐसे में टिकट बुक करने से पहले यह जांच लें कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर किस सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत कितनी है।

Share This
अगला लेख → पिछली सरकारों में ठेके पर कराई जाती थी नकल - योगी आदित्यनाथ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun