Nawazuddin Siddiqui के पास है कई luxury car जिसें देखकर हो जाएगें फिदा
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सितंबर 2023 में नई मूवी Haddi आने वाली है। सिने जगत में इस मूवी की खासा चर्चा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा के ऐसे एक्टर हैं जो लगभग हर तरह की भूमिकाएं कर चुके हैं। जिस तरह वह अपनी फिल्मों को साइन करने मे चूजी हैं इसी तरह उनकी Car Collection भी शानदार है।
जानकारी के मुताबिक, उनके वाहनों के बेड़े में मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और फोर्ड एंडेवर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। आइए आपको उनकी सबसे शानदार कारों में से एक मर्सिडीज-बेंज जीएलएस के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में बताते हैं।
तीन अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध हैं
मर्सिडीज-बेंज जीएलएस कंपनी की एक स्टाइलिश कार है। इस लग्जरी कार की शुरुआती कीमत 1.29 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से 2.92 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक है। इसके तीन वैरिएंट GLS 400 d 4MATIC, 450 4MATIC और Maybach GLS 600 4MATIC हैं।