NCERT की करोड़ो की नकली किताब बरामद, राजनीति हुई शुरू
मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक प्रिंटिंग प्रेस से लगभग 35 करोड रुपए की नकली एनसीईआरटी की किताबें बरामद हुई हैं और यह फैक्ट्री भाजपा के नेताओं की है जिसमें मेरठ महानगर के उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, उनका भतीजा सचिन गुप्ता और भाजपा मेरठ कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल का बेटा पार्टनर है। पुलिस ने फैक्ट्री में काम कर रहे 11 कर्मचारियों को तो गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी ने आगामी 24 अगस्त को मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है और कहा है कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ अब सपा आंदोलन करेगी और ऐसे भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवाकर रहेगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि जिस देश की शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार हो सकता है उस देश का भविष्य कभी उज्जवल नहीं हो सकता। जो भाजपाइयों ने शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार किया है यह इस देश के भविष्य से खिलवाड़ है।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरठ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, उनके भतीजे सचिन गुप्ता, कैंट विधायक के बेटे और भाजपा महानगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी तुरंत की जाए और साथ ही साथ में मांग की है कि इस मामले की जांच सिविल पुलिस के अलावा किसी स्पेशल टीम से कराई जाए ताकि जो आरोपी हैं उनको सजा मिल सके।