यूपी बीजेपी की नई टीम गठित, पुरानो को तरजीह कुछ नए भी शामिल
लखनऊ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिले स्वतंत्र देव को एक वर्ष से ज्यादा का समय हो गया लेकिन उनकी टीम नहीं बन पायी, अब करीब 1 साल के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान हो गया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है. किसको क्या जिम्मेदारी मिली है लिस्ट देखे

प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर,कमलावती सिंह, प्रकाश पाल,संतोष सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल हैं.