NCL में 1765 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका!
यदि आप सरकारी कंपनी में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,765 पदों पर भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन शुरू: 12 मार्च 2024 (आज से)
- आवेदन अंतिम तिथि: 18 मार्च 2024 (केवल 6 दिन)
- रिपोर्टिंग तिथि: 24 मार्च 2024 (मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के लिए)
पदों का विवरण:
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: 152 पद
- डिप्लोमा अपरेंटिस: 597 पद
- ट्रेड अपरेंटिस: 941 पद
आयु सीमा:
आवेदक की आयु 1 मार्च 2025 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी, उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 1999 से 2 मार्च 2007 के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
- ग्रेजुएट और डिप्लोमा पद: मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जो उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।
- ट्रेड अपरेंटिस पद: मेरिट लिस्ट मैट्रिक के अंकों और संबंधित ट्रेड में एनटीसी/एसटीसी योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।
योग्यता:
आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” सेक्शन में जाएँ और “अप्रेंटिस भर्ती” के लिंक पर क्लिक करें।
- “अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें।