UPPSC के इन पदों पर निकली भंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2023 है।
यह भर्ती अभियान यूपीपीएससी में आरओ और एआरओ के 411 पदों को भरने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा नियम 2023 के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।
आरओ और एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पदों के अनुसार विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार जरूर चेक कर लें।
आरओ और एआरओ पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 95 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफ़लाइन भुगतान ई-चालान के माध्यम से किया जाएगा।
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सभी चरणों से गुजरना होगा।