“NIRF Rankings 2025: IIT मद्रास बरकरार देश का बेस्ट संस्थान, टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की पूरी सूची देखें”
शिक्षा मंत्रालय ने 4 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस रैंकिंग में IIT मद्रास ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और देश के सर्वोत्तम संस्थान के रूप में अपनी पकड़ मजबूत की है।
इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT मद्रास पहला, IIT दिल्ली दूसरा और IIT बंबई तीसरे स्थान पर रहे। विश्वविद्यालय वर्ग में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने शीर्ष स्थान हासिल किया, इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और मणिपाल अकादमी ऑफ़ हायर एजुकेशन ने स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल क्षेत्र में AIIMS दिल्ली ने सर्वोच्च स्थान जीता, जबकि मैनेजमेंट में IIM अहमदाबाद और कॉलेज श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंदू कॉलेज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
NIRF रैंकिंग शिक्षण, शोध, संसाधन, ग्रेजुएशन परिणाम, समावेशन और प्रतिष्ठा जैसे मानकों पर आधारित होती है, जो छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा संस्थानों के चुनाव में मदद करती है।
यह रैंकिंग देश के कुल 15 से अधिक कैटेगरी में जारी की गई है, जिनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, फार्मेसी, मैनेजमेंट, रीसर्च संस्थान, स्किल विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।