मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राम मंदिर ट्रस्ट में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं, एसआईटी रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है, लेकिन इस प्रकरण की आड़ में अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि और हिंदू आस्था को बदनाम करने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर […]

लखनऊ, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है, लेकिन इस प्रकरण की आड़ में अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि और हिंदू आस्था को बदनाम करने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट एक स्वतंत्र संस्था है और राज्य सरकार उसके प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करती।

इंडिया टुडे समूह के कार्यक्रम ‘पंचायत आज तक’ में बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर ही राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में कथित रूप से शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनकी सहायता करने के आरोप में दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाई जा रही है तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रकरण के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इसे जवाबदेही का उदाहरण बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियां तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस घटना का इस्तेमाल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और अयोध्या की छवि धूमिल करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन उसे आधार बनाकर श्रीराम जन्मभूमि और करोड़ों लोगों की आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और धार्मिक संस्थानों से जुड़े मामलों में भी दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और कानून दोनों का सम्मान बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This
अगला लेख → Its not a medical tool, nevertheless it helps maintain

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,639 -16 (-0.02%)
निफ्टी 24,275 +25 (+0.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun