मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नोएडा बनी ओवरऑल चैंपियन, लखनऊ उपविजेता

ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में नोएडा का दबदबा, 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नोएडा बनी ओवरऑल चैंपियन, लखनऊ उपविजेता

लखनऊ, 25 जुलाई 2026। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा (लखनऊ) में आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में नोएडा ने 249 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेजबान लखनऊ 239 अंकों के साथ उपविजेता रहा। वाराणसी की टीम 229 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज एस्टेट पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक आकांक्षा रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा, प्रयागराज, महोबा, कानपुर, मिर्जापुर और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 275 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन राखी सरकार के निर्देशन में हुआ।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर और विशेष मॉम श्रेणी में पारंपरिक, कलात्मक, लयात्मक तथा समूह योगासन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आर्टिस्टिक योगासन टीम स्पर्धा में नोएडा ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर—तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, इन तीनों वर्गों में लखनऊ ने रजत पदक हासिल किए।

पारंपरिक योगासन की सीनियर बालिका स्पर्धा में नोएडा की नित्या सिंघल ने स्वर्ण और तारिणी गुप्ता ने रजत पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता ने स्वर्ण, खुशी ने रजत और अहाना ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में आरना (नोएडा) प्रथम और सुमन (लखनऊ) द्वितीय रहीं।

विशेष मॉम श्रेणी में लखनऊ की खिलाड़ियों ने सीनियर और सुपर सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। लयात्मक योगासन की सीनियर युगल स्पर्धा में अनुराग और अतुल (लखनऊ) की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नैतिक और शशांक (लखनऊ) दूसरे स्थान पर रहे।

पारंपरिक योगासन के सीनियर बालक वर्ग में अमन शुक्ला प्रथम, शुभम यादव द्वितीय और दुर्गा प्रसाद तृतीय रहे। सुपर सीनियर महिला वर्ग में संगम वर्मा ने स्वर्ण, आरती सिंह ने रजत और अनुराधा पटेल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, सुपर सीनियर पुरुष वर्ग में अनिल कुमार प्रथम और सुरेंद्र पाटिल तृतीय स्थान पर रहे।

समारोह में एके सक्सेना, योगेंद्र चौधरी, राजेश वर्मा और कृष्ण अवतार गुप्ता सहित कई खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह ने किया था।

Share This
अगला लेख → यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,761 +995 (+1.3%)
निफ्टी 24,259 +274 (+1.14%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun