मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Odisha Accident : वैन ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर , 8 लोगो की मौत अन्य घायल

Odisha Accident : वैन ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर , 8 लोगो की मौत अन्य घायल

ओडिशा के क्योंझर जिले में NH-20 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसा शुक्रवार (01 दिसंबर) सुबह हुआ। सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे।

हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे. इनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की घाटगांव अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को पहले घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए.

पुलिस ने जांच की शुरू

सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले पर क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा, ”20 लोगों को ले जा रही वैन तेज गति से जा रही थी और उसी समय ट्रक से टकरा गई. चूंकि कोहरा था, इसलिए संभावना है कि वैन का ड्राइवर ट्रक नहीं दिख रहा।”

Share This
अगला लेख → चीन के बाद अब US में भी रहस्यमयी निमोनिया का आतंक,  अस्पताल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun