मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन, विकास कार्यों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 28 जुलाई 2026 (यूएनएस)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में सड़क, नाली, पेयजल, चक पैमाइश, छात्रवृत्ति, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, इलाज के लिए आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

जनता दर्शन के बाद श्री मौर्य ने जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का आह्वान किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष भ्रम और नकारात्मक राजनीति फैलाने में लगा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहां जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद की कार्यवाही बाधित कर जनता के धन और समय की बर्बादी की जा रही है, जबकि लोकतंत्र में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है।

‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का दिया मंत्र

प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो पार्टी को कोई पराजित नहीं कर सकता।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और प्रयागराज के विकास कार्यों—की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और संगठन के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान एवं जिम्मेदारी दी जाएगी।

Share This
अगला लेख → सुधांशु श्रीवास्तव बने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun