मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

OTT पर एक साल बाद भी बनी रही है ये फिल्म नंबर-1, टीम ने मनाया जश्न

OTT पर एक साल बाद भी बनी रही है ये फिल्म नंबर-1, टीम ने मनाया जश्न

साउथ सुपरस्टार प्रभास अब केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के फेवरेट स्टार बन चुके हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और ‘बाहुबली’ के किरदार के लिए मशहूर प्रभास ने हाल ही में अपनी अन्य फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता है। उनकी एक खास फिल्म है ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’, जो प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त सफलता प्राप्त की।

‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब 1 साल से अधिक समय तक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए प्रभास ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “जियो हॉटस्टार पर ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ को मिल रहे अपार प्यार से मैं बेहद खुश हूं। खानसार की दुनिया में जल्द ही दोबारा कदम रखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। 16 फरवरी, 2024 को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से यह फिल्म लगातार टॉप 10 में बनी हुई है और अब तक 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर चुकी है। ‘सलार’ ने हिंदी टीवी प्रीमियर में भी कई रिकॉर्ड तोड़े। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से अधिक की कमाई की और वर्तमान में जियो हॉटस्टार पर चौथे स्थान पर ट्रेंड कर रही है।

सलार की ‘खानसार’ की दुनिया को दुनियाभर के दर्शक सराह रहे हैं और फिल्म को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म देख चुके दर्शक अब ‘सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका सीक्वल 2026 में रिलीज होगा।

Share This
अगला लेख → भोजपुरी फिल्म 'डंस' का नया गाना हुआ रिलीज, खेसारी लाल यादव क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun