मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ का नया गाना हुआ रिलीज, खेसारी लाल यादव का दमदार लुक

भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ का नया गाना हुआ रिलीज, खेसारी लाल यादव का दमदार लुक

भोजपुरी सिनेमा के हिट स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंस’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच, फिल्म का एक गाना जो हाल ही में रिलीज हुआ है, काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने इस गाने को जारी किया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव और अहाना शर्मा की जोड़ी धमाल मचाती नजर आ रही है। गाने का नाम ‘हल्ला भईल बा’ है, जिसे खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने अपनी आवाज दी है। यह गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो चुका है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, वहीं इसका संगीत भी कृष्णा बेदर्दी ने ही तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी रामदेवन ने की है, जिन्होंने इसे बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया है। इस गाने के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं और यह खेसारी लाल यादव और अहाना शर्मा पर फिल्माया गया है।

Share This
अगला लेख → छावा की जबरदस्त सफलता, तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun