मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Pilibhit : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

Pilibhit : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

पीलीभीत में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में बड़ी तादात में पहुंचकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया है। व्यापक पैमाने पर अपना विरोध दर्ज कराने हेतु शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक और कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने हुंकार भरा और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 7 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। शिक्षकों की मांग है कि ऑनलाइन अटेंडेंस में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को दूर किया जाए। इसके साथ उनको 30 दिन का ईएल, 15 दिन का हाफ सीएल जिसे वो किसी भी कैजुअलिटी में इस्तेमाल कर सकें दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिकार अवकाश मानव संपदा पर दिया जाए।

शिक्षकों की मांग है कि जो प्रायोजित सीएल उन्हें मानव संपदा पर दिया जाता वो 8 बजे के बाद नहीं मिलता। ऐसे में स्कूल जाते समय कोई दिक्कत होती है तो उन्हें अनुपस्थित मानते हुए वेतन काट लिया जाएगा। जो कहीं से सही नहीं। गौरतलब है कि बेसिक स्कूलों में शासन ने आठ जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं 12 रजिस्टरों को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। शासन के इस आदेश को लेकर शिक्षकों का पूरे प्रदेश में विरोध चल रहा है। मांगों को लेकर शिक्षकों के सभी संगठन एक मंच पर आ गए हैं। औऱ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है।

Share This
अगला लेख → अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना बोले -शिक्षक और शिक्षा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun