मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पति की दाढ़ी नहीं आई रास, पत्नी ने देवर संग रचा प्रेम और हो गई फरार

पति की दाढ़ी नहीं आई रास, पत्नी ने देवर संग रचा प्रेम और हो गई फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलाना की पत्नी केवल इसलिए अपने देवर के साथ फरार हो गई क्योंकि उसे अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी। घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की उज्ज्वल गार्डन कॉलोनी की है।

मौलाना शाकिर का निकाह लगभग सात महीने पहले इंचौली की एक युवती से हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी को शौहर की दाढ़ी से परेशानी थी। बार-बार आग्रह के बावजूद जब मौलाना ने दाढ़ी कटवाने से इनकार किया, तो पत्नी ने अल्टीमेटम दे डाला – “या तो दाढ़ी रखो या मुझे।”

मौलाना ने दाढ़ी को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानते हुए पत्नी की बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी का झुकाव उसी घर में रहने वाले अपने क्लीन शेव देवर की ओर बढ़ता गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक दिन मौका पाकर वे घर से फरार हो गए।

तीन महीने से गायब, साथ ले गए नकदी व जेवर

शिकायत के अनुसार, मौलाना की पत्नी करीब तीन महीने पहले अपने देवर के साथ घर से नकदी और गहने लेकर भाग गई थी। शुरुआत में शाकिर ने यह बात घर की इज्जत के लिए छिपाए रखी और खुद ही तलाश करता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अब उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को मिला लुधियाना में सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि दोनों इस वक्त पंजाब के लुधियाना में हैं। पुलिस की एक टीम जल्द ही वहां रवाना होने वाली है ताकि दोनों को बरामद कर मेरठ लाया जा सके।

हत्या की आशंका भी जताई

मौलाना शाकिर का कहना है कि उनकी पत्नी शुरू से ही खुले विचारों की थी और शादी के बाद से ही उनसे अपनी दाढ़ी कटवाने को कहती रही। उन्होंने पुलिस को दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी दी है और अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई है।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → सास ने होने वाले दामाद से रचाई मोहब्बत, दोनों हुए फरार, पुलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun