Pilibhit : कल पीलीभीत का दौरा करेगें CM योगी, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, ये है पूरा कार्यक्रम
वन्य प्राणी सप्ताह 2023 समापन के मौके पर मुख्यमंत्री का संभावित दौरा पीलीभीत में हो सकता है पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण और सतत ईको पर्यटन विकास कार्यशाला पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 6 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेगा। वहीं वे कार्यशाला में भाग लेंगे। और चूका बीच का भ्रमण करने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रस्थान कर जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 दिन पहले वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियां को परखा था। तो वहीं डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श अतुल शर्मा ने भी मुस्ताफाबाद गेस्ट हाउस में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
