PM मोदी ने 7वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन , इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ प्रदान करेंगे। इंडियन मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है जो 27 से 29 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की अविश्वसनीय प्रगति को उजागर करने, महत्वपूर्ण घोषणाएं करने और स्टार्ट-अप को अपने नए उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। आईएमसी 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें लगभग 5000 सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल होंगे।
पीएम ने आत्मनिर्भर पवेलियन का दौरा किया, जहां पीएम ने पेड़-पौधों के पोषण के लिए सेंसर के इस्तेमाल के बारे में जाना. पीएम ने VI के स्टॉल पर आईटी सॉल्यूशन का निरीक्षण किया, इस दौरान पीएम के साथ कुमार मंगलम बिड़ला भी मौजूद थे. जादू गिन्नी का पीएम ने ग्रामीण भारत में प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया।