UP : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा , यात्रियों से भरी बस पलटी 4 लोगो की मौत , कई लोग घायल
मिर्जापुर : बस हादसे की खबर मिर्ज़ापुर से आ रही है, जहां संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास बस पलट गई. खबर है कि हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
संत नगर थाना क्षेत्र के दादरी बांध के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. साथ ही कई यात्री घायल हो गए हैं, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मिर्ज़ापुर से शिवराज नाम की बस हलिया के कुशियरा जाती है, जहां रास्ते में मड़िहान और संतनगर इलाके मिलते हैं. शुक्रवार की सुबह बस करीब 50 यात्रियों को लेकर हलिया जा रही थी। रास्ते में संतनगर थाना क्षेत्र में दादरी बांध के पास बस पलट गई, बस पलटने से यात्री दब गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई।