मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

PM मोदी में युवाओं को दिया तोहफा , रोजगार मेले में 51,000 लोगों को मिली सरकारी नौकरी

PM मोदी में युवाओं को दिया तोहफा , रोजगार मेले में 51,000 लोगों को मिली सरकारी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पारंपरिक के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा उद्योग और स्वचालन जैसे उभरते क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्य पिछले साल अक्टूबर से ‘रोजगार मेला’ का आयोजन कर रहे हैं। अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये जा चुके हैं।

वर्चुअल मीडिया के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘रोजगार मेला युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज अपने युवाओं को कौशल और शिक्षा से लैस कर रहा है ताकि वे उभरते अवसरों का लाभ उठा सकें। भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है, जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे सभी क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर पैदा हो रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित ‘रोजगार मेला’ हमारे युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम सिर्फ रोजगार ही नहीं दे रहे बल्कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी भी बना रहे हैं.’ इससे भर्ती प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बढ़ा है.

Share This
अगला लेख → Lucknow News : शिक्षिका नें बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun