मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

POST OFFICE में खुलेंगे काॅमन सर्विस सेंटर,मिलेंगी 73 सेवाएं

POST OFFICE में खुलेंगे काॅमन सर्विस सेंटर,मिलेंगी 73 सेवाएं

लखनऊ – कोरोना संक्रमण की रफ़्तार लगातार बढ़ रही है,ऐसे में लोगो की जरुरी सेवाओं के लिए निकलने में चिंता हो रही है, आमजन को सारी जरुरी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है।

लखनऊ जीपीओ में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे आरम्भ करने के बाद अन्य प्रधान डाकघरों में भी इसे आरम्भ किया जाएगा। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में जीपीओ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, अकबरपुर प्रधान डाकघरों में काॅमन सर्विस सेंटर आरम्भ हो गए हैं। शीघ्र ही इसे एलएसजी लेवल तक के अन्य चयनित डाकघरों और चुनिन्दा शाखा डाकघरों में भी आरम्भ किया जायेगा।

लखनऊ प्रधान डाकघर के अधिकारी के मुताबिक डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कॉमन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना हो, यह सभी कार्य डाकघर में स्थापित काॅमन सर्विस सेंटर में होंगे।

कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं-

-पैन कार्ड आवेदन
-मृदा स्वास्थ्य कार्ड
-एफएसएसएआई लाइसेंस रजिस्ट्रेशन
-जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
-आयुष्मान भारत योजना
-आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग
-लेबर रजिस्ट्रेशन
-नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस)
-जाॅब सीकर रजिस्ट्रेशन
-पीएम आवास योजना का आवेदन
-ई चालान, ई स्टाॅम्प
-ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस
-हवाई टिकट, बस टिकट
-ऑन लाइन एडमिशन
-टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन
-आईटीआई रजिस्ट्रेशन
-जीएसटी रिटर्न
-टीडीएस रिटर्न
-टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज
-लेबर सर्टिफिकेट

Share This
अगला लेख → भाजपा सरकार कर रही है दलित, मुस्लिम और ब्राम्हणों का उत्पीड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun