भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ -कोरोना महामारी लगातार अपनी रफ़्तार बढ़ा रही है,भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. सांस लेने में तकलीफ के चलते अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है.
यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यूपी सरकार के कई मंत्री भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और मंत्री मोहसिन रजा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. यूपी सरकार के दो मंत्रियों का निधन भी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हो चुका है. जिनमें, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का नाम शामिल है.