मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Priyanka Gandhi: वायनाइड उपचुनाव से प्रियंका गाँधी बड़ी जीत की ओर, अब तक 2 लाख वोटों से आगे

Priyanka Gandhi: वायनाइड उपचुनाव से प्रियंका गाँधी बड़ी जीत की ओर, अब तक 2 लाख वोटों से आगे

वायनाड लोकसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हुई, और शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। वोटों की गिनती शुरू होते ही प्रियंका गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त कायम कर ली। सीपीआई के सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास इस मुकाबले में काफी पीछे रहे।

महज आधे घंटे के भीतर प्रियंका गांधी ने 51,000 वोटों से बढ़त हासिल कर ली थी, और सुबह 10 बजे तक उनकी बढ़त 2 लाख से भी अधिक हो गई थी। वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाया। सीपीआई के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रियंका गांधी की बड़ी जीत

कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा है, और वायनाड लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने सीपीआई और बीजेपी के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराया, जिससे उनकी यह जीत और भी खास बन गई। वायनाड सीट पर कांग्रेस का दबदबा एक बार फिर स्पष्ट हो गया है।

राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट रखने का फैसला किया, जिसके चलते वायनाड सीट पर उपचुनाव हुआ। कांग्रेस ने इस सीट पर प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया, और उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए बंपर जीत हासिल की।

वायनाड सीट को कांग्रेस की पारंपरिक सीट माना जाता है, और प्रियंका गांधी की इस जीत ने यह साबित कर दिया कि इस सीट पर कांग्रेस को हराना बेहद मुश्किल है। उनकी जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Share This
अगला लेख → Meerapur By Election Result: रालोद की मिथलेश पाल ने दर्ज की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun