मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP में सर्द हवाओं ने बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

UP में सर्द हवाओं ने बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है और गलन का एहसास भी होने लगा है। रात के समय लोग अब रजाई और कंबल का सहारा लेने लगे हैं क्योंकि सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप और तेज होने के आसार हैं।

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, जौनपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं कोहरा घना हो सकता है तो कहीं मध्यम स्तर का रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे हापुड़, गजरौला, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, एटा और आसपास के क्षेत्रों में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सुबह-सुबह कोहरा घना हो सकता है, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ जाएगा और रात के समय सर्दी कड़ाके की हो सकती है।

प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में भी सुबह और शाम के समय सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है, जबकि रात के समय कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा अपना असर दिखा रहा है। सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे लोग ठिठुरने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सुबह और रात को कुछ स्थानों पर घना तो कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।

Share This
अगला लेख → Priyanka Gandhi: वायनाइड उपचुनाव से प्रियंका गाँधी बड़ी जीत …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun