मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Punjab : अकाली दल को लगा बड़ा झटका, ये नेता AAP मे हुए शामिल

Punjab : अकाली दल को लगा बड़ा झटका, ये नेता AAP मे हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के दौरान तमाम मुश्किलों के बावजूद आम आदमी पार्टी पंजाब में ताकत हासिल कर रही है. अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर साउथ से हलका प्रभारी तलबीर गिल अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप पंजाब अध्यक्ष और सीएम भगवंत मान ने तलबीर गिल और उनके साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। मालूम हो कि तलबीर गिल अमृतसर के काफी लोकप्रिय नेता हैं. अमृतसर और उसके आसपास जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।

तलबीर गिल 2022 में अकाली दल बादल के टिकट पर अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की गलत नीतियों और परिवारवाद की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.

तलबीर गिल अपने साथी नेता दिलबाग सिंह वडाली, यूथ अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सरब सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह सुक्खी, रुस्तम सिंह संधू और जसबीर सिंह के साथ आज सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Share This
अगला लेख → फरहान अख्तर रेजांगला युद्ध पर बनाएंगे फिल्म, जानें कब होगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun