मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Punjab News : पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कथित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Punjab News : पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कथित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

नशा निवारण अभियान के तहत डी.सी.पी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की गई है. 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक झारखंड से जालंधर में अफीम सप्लाई करने आया था। बता दें कि पुलिस टीम ने बबरीक चौक पर नाकाबंदी की हुई थी. इसी दौरान गुरु रविदास चौक की ओर पैदल जा रहा एक संदिग्ध युवक हाथ में लिफाफा लिए नजर आया। जब पुलिस की नजर इस संदिग्ध युवक पर पड़ी तो वह लिफाफा फेंककर मौके से भाग गया। स्टाफ जालंधर को टीम ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेश कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र लक्खन दानी निवासी ग्राम गिधौर थाना गिधौर जिला चतरा झारखंड बताया। पूछताछ के दौरान उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जब सी.आई.ए. टीम ने लिफाफा जब्त किया तो उसमें से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई. जिसके आरोप में उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना बस्ती डिवीजन नंबर 5 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि वह झारखंड में खेती करता है. उसने बताया कि वह अपने परिचितों से एक लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम लेता था और पंजाब में कहीं भी एक लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से सप्लाई करता था. गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ जारी है. इस मौके पर अन्य साथी तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ताकि नशे की चेन को तोड़ा जा सके।

Share This
अगला लेख → UP News : वाराणसी के बाद लखनऊ में भी आय़ा एनपीएस घोटाला , एफआ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun