मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Rajasthan: सीएम के नाम पर हो सकता है फैसला , आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

Rajasthan: सीएम के नाम पर हो सकता है फैसला , आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक मंगलवार शाम 4 बजे होगी जिसमें अगले मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है. बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे.

बीजेपी के प्रदेश महासचिव और विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई गई है. इसके लिए पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हो जाएगा. सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधायकों की बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे.

सीएम पद की रेस में वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल समेत कई दिग्गज शामिल हैं

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव सबसे आगे बताए जा रहे हैं. राजस्थान उन तीन राज्यों में से एक है जहां भाजपा ने हाल के चुनावों में जीत हासिल की है। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे. बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है.

हाल के दिनों में कई बीजेपी विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात की है, जिसे उनके समर्थन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. इन अटकलों के बीच इस बार पार्टी को झटका लग सकता है. चुनाव हारे राजेंद्र राठौड़ समेत पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी में शक्ति प्रदर्शन की परंपरा नहीं है.

Share This
अगला लेख → कांगो में मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम , 14 लोगों की हुई म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun