मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Raksha Bandhan 2023 : भ्रम में न रहें रक्षाबंधन का महापर्व 31 अगस्त गुरुवार को ही मनायें

Raksha Bandhan 2023 : भ्रम में न रहें रक्षाबंधन का महापर्व 31 अगस्त गुरुवार को ही मनायें

सावन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले भाई उन्हें रक्षा का वचन हैं देते हैं। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति है कि यह त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा. कुछ लोग रक्षाबंधन 30 अगस्त को बता रहे हैं तो कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह त्योहार 31 अगस्त को है। आइए ज्योतिष पं. कामता प्रसाद शर्मा गुरुजी से जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

ये है कारण:- शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 30 अगस्त बुधवार को दिन में १०:१५ बजे से। और साथ साथ भद्रा भी रात्रि 9(नौ) तक रहेगी। *अतः रक्षासूत्र (राखी) इसके बाद से ही बाँधी जाएगी, जो दूसरे दिन 31 अगस्त को उदया तिथि के रूप में प्रातः 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त भी दिन में इसे कर्तरी योग कहते हैं। अर्थात अशुभ योग को काटने वाला । रक्षा बन्धन (राखी) 31 अगस्त को ही मनायी जाएगी। राखी भाई बहन ही नहीं वृक्षों को प्रकृति की रक्षा हेतु, देवताओं गुरुदेव आदि को भी बाँधी जा सकती है। इस मन्त्र से राखी बान्धे। येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्रो महाबल: । तेन त्वाम् प्रति बद्धनामि रक्षे माचल माचल:। अर्थात:–जिस रक्षा-सूत्र से महा शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बाँधा गया था उसी रक्षासूत्र से मै तुम्हें बाँधता/बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।

Share This
अगला लेख → SamvaadLive Updates : आज से 200 रुपये कम कीमत में मिलेगा घरे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun