मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से जल और खाद्यान्न संकट का खतरा: सीएम योगी

गोरखपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वनों की अंधाधुंध कटाई से न केवल जल संकट गहराएगा, बल्कि भविष्य में खाद्यान्न उत्पादन भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि नदियां वहीं सदानीरा रहती हैं, […]

वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से जल और खाद्यान्न संकट का खतरा: सीएम योगी

गोरखपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वनों की अंधाधुंध कटाई से न केवल जल संकट गहराएगा, बल्कि भविष्य में खाद्यान्न उत्पादन भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि नदियां वहीं सदानीरा रहती हैं, जहां पर्याप्त वन और वृक्ष मौजूद होते हैं।

रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत आरकेबीके के समीप ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। अभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विकसित वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर जल का संरक्षण करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि जिन क्षेत्रों में घने वन होते हैं, वहां नदियों और जलस्रोतों का प्रवाह लंबे समय तक बना रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण वर्षा चक्र प्रभावित हो रहा है, जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव किसानों पर पड़ता है। अनियमित वर्षा, सूखे की स्थिति और पेयजल संकट जैसी समस्याएं सीधे तौर पर वृक्षों की कमी से जुड़ी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में 57 लाख से अधिक नर्सरियां संचालित हैं। ऐसे में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य कठिन नहीं है, बल्कि जनसहभागिता से इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान औषधीय, फलदार, छायादार तथा इमारती प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को आर्थिक और सामाजिक लाभ भी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रही है। इस बार भी केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें और प्रदेश के हरित क्षेत्र में स्थायी वृद्धि हो।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया और वहां सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → महिला उद्यमिता से बदल रही उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun