मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा 

Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा 

हाल ही में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं, खासकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद। पुलिस ने अभिनेता के घर के आसपास निगरानी तेज कर दी है, खासतौर पर वहां आने-जाने वालों और सेल्फी लेने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बीच, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा व्हाट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धमकी में कहा गया है कि अगर यह राशि नहीं दी गई, तो सलमान खान की मौत बाबा सिद्दीकी से भी बुरी होगी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि धमकी भेजने वाले ने स्पष्ट किया है, “इसे हल्के में न लें। यदि सलमान खान को जिंदा रहना है और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं मिले, तो अंजाम बुरा होगा।”

गौरतलब है कि हाल ही में नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखबीर उर्फ सुक्खा बलबीर सिंह को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के साथ मिलकर सलमान खान को मारने की साजिश रची थी। उसने पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियारों का इंतजाम करने की योजना बनाई थी, जिसमें एके-47, एम16, और एके-92 जैसे हथियार शामिल थे।

पुलिस इस मामले में सुखबीर से बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले, अप्रैल में, नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में बिश्नोई गिरोह के 18 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद, जून में पुलिस ने दावा किया था कि पनवेल के पास अभिनेता के फार्महाउस जाते समय उसे मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन समय रहते साजिश का पर्दाफाश कर दिया गया।

Share This
अगला लेख → डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun