मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Shajahanpur : अचानक सड़क धंसने से पलटा मिट्टी से भरा ओवरलोडेड ट्रक

Shajahanpur : अचानक सड़क धंसने से पलटा मिट्टी से भरा ओवरलोडेड ट्रक

शाहजहांपुर की पाश कॉलोनी में उसे समय हड़कंप मच गया जब मिट्टी से भरा ओवरलोडेड ट्रक अचानक सड़क धंसने से पलट गया। मिट्टी के ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे कार दब गई। गनीमत यह रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल इस घटना से स्थानीय लोगो में ओवरलोडिंग को लेकर गुस्सा हैं घटना थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के प्रताप एनक्लेव कॉलोनी की है जहां मिट्टी से भरा ट्रक के पहिए कॉलोनी में घुसते ही सीवर लाइन के खुदे गड्ढे में धंस गए जिसके चलते मिट्टी से भरा ट्रक एक घर के पास पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक मे भरी मिट्टी घर में जा घुसी जिससे घर के गेट पर खड़ी कार दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घनीमत यह रही कि हादसे के समय घर के लोग इस वक्त वहा मौजूद नहीं थे। फिलहाल इस घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। आपको बता दे इन दिनों शाहजहांपुर में सीवर लाइन का काम हो रहा है जिसके चलते सड़के अधिकतर टूटी हुई है। ऐसे में ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रक को कॉलोनी में घुसेड दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तक चालक ने ट्रक से कूद कर किसी तरीके से जान बचाई थी।

Share This
अगला लेख → सूबह के नाश्ते में खाए गेहूं का दलिया, शरीर में मिलेंगे कई …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun