मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Lucknow : भिटौली चौराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Lucknow : भिटौली चौराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भिटौली चौराहे के पास मंगलवार रात पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिससे एक संदिग्ध घायल हो गया, जिसकी पहचान कमलेश तिवारी के रूप में हुई है। कमलेश के खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कमलेश के पास से एक देसी तमंचा और स्कूटी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, कमलेश ने एक दिन पहले एक महिला से चेन लूटी थी और संभवतः वे फिर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मदरसों के बच्चे स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun