मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Singham Again का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन फिल्म होगी रिलीज

Singham Again का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन फिल्म होगी रिलीज

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस धांसू एक्शन फिल्म के ट्रेलर ने अते ही तहलका मचा दिया है। इस ट्रेलर में बॉलीवुड के सभी सितारे बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रहे हैं.

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्मों की सीरीज में यह पांचवीं फिल्म है। इससे पहले दर्शकों ने ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न’, ‘सिम्बा’, ‘सूर्यवंशी’ का लुत्फ उठाया। एक्शन फिल्मों की दुनिया में माहिर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म में वो सब कुछ दिखाया है जिसके लिए लोग उन्हें जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

रोहित शेट्टी ने इस बार अपनी फिल्म में सारा मसाला फिट किया है। इसमें कर्म भी है, आस्था भी है, रामलीला भी है, देशभक्ति भी है और मातृभूमि के प्रति जुनून भी है। इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी फिल्मों के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा रहा है. फिल्म का 4:58 सेकंड का ट्रेलर अजय देवगन के देश की सीमा पर बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के दृश्य से शुरू होता है।

बता दें कि ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इस हिट फ्रेंचाइजी फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से होने वाला है। बता दें कि रोहित की एक्शन फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज से पहले सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील साबित हुई है।

Share This
अगला लेख → भगवान आम आदमी पार्टी के साथ हैं, डरने की कोई जरूरत नहीं - अर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun