मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं: योगी

बस्ती, 10 जुलाई (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब धार्मिक आस्था का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से सरयू का जल लेकर भदेश्वरनाथ धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों पर आज हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाती है, जबकि पहले […]

सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं: योगी

बस्ती, 10 जुलाई (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब धार्मिक आस्था का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से सरयू का जल लेकर भदेश्वरनाथ धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों पर आज हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाती है, जबकि पहले कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखकर लगता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को बस्ती जिले के हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में ₹504 करोड़ से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाणपत्र और सहायता सामग्री भी वितरित की।

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का समर्थन किया, “जय श्रीराम” का उद्घोष करने वालों पर कार्रवाई कराई और धार्मिक आस्था को आहत करने वाली घटनाओं को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सरकारी धन कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल और अवैध कब्जों पर खर्च होता था, जबकि आज वही धन धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और विकास पर लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में वक्फ बोर्ड के नाम पर गरीबों, दलितों और वंचितों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे।

मुख्यमंत्री ने एक पुराने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब समाजवादी पार्टी के एक जिला अध्यक्ष स्वयं उनके पास शिकायत लेकर आए थे कि उनके घर के पास कब्रिस्तान के नाम पर जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से कब्जा हटवाया गया और संबंधित व्यक्ति की जमीन बचाई गई। उस समय की सरकार को आम जनता की अपेक्षा केवल कब्रिस्तान दिखाई देता था।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि अब शिलान्यास के साथ उनका लोकार्पण भी धरातल पर दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि हर्रैया में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जहां प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। प्रत्येक विद्यालय पर 27 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इनमें स्मार्ट क्लास, आधुनिक भवन, फर्नीचर तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था नकल संस्कृति की शिकार थी, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

योगी आदित्यनाथ ने मखौड़ा धाम को भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ी ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि यहीं महाराजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। उन्होंने कहा कि मखौड़ा धाम, बाबा भदेश्वरनाथ धाम, तपसी धाम और महान साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली इस क्षेत्र की गौरवशाली पहचान हैं और इन सभी स्थलों का तेजी से विकास कराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि कर्ण मंदिर से संबंधित विवाद के समाधान के बाद अब उसके सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जब योग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव करती है, तभी विकास धरातल पर दिखाई देता है।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक अजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक दूधराम, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → Place Starsi in your palm or face-up on a surface to zhuzh u…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun