मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), 10 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच गए, जहां उनका पारंपरिक और औपचारिक स्वागत किया गया। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, […]

तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), 10 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच गए, जहां उनका पारंपरिक और औपचारिक स्वागत किया गया। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले कहा था कि मार्च 2025 में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों में जो सकारात्मक गति आई है, यह यात्रा उसे और आगे बढ़ाने का अवसर होगी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ और ‘महासागर (एमएएचएएसएजीएआर) विजन’ को नई मजबूती प्रदान करेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता की। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही लगभग दो वर्षों की बातचीत के बाद असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौते को अंतिम रूप दिया गया, जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया व्यावसायिक आधार पर भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा। दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिज, शिक्षा, खेल और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

ऑस्ट्रेलिया से रवाना होने से पहले मेलबर्न हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक विदाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार, वहां के नागरिकों और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान रक्षा, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इन समझौतों को भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, कृषि, शिक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों और घोषणाओं की भी संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को भी और मजबूत करेगी।

Share This
अगला लेख → सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun