मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में यूपी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ समेत कई जिलों में कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लखनऊ में करीब 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया। बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं को रिहा कर दिया।

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में यूपी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ समेत कई जिलों में कार्यकर्ता हिरासत में

लखनऊ, 22 जुलाई 2026 | दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी और इटावा समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधान भवन और अटल चौक के पास प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए हिरासत में लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। हजरतगंज के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के अनुसार लगभग 300 लोगों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में यूपी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ समेत कई जिलों में कार्यकर्ता हिरासत में

अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया, जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाराबंकी, इटावा, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।

दिल्ली में विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन छात्रों के मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान हुआ था। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया, जबकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्रवाई की।

ताजा अपडेट के अनुसार, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को बाद में दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने देशभर में विरोध तेज करने के संकेत दिए हैं। उधर, केंद्र सरकार ने दोहराया है कि संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए वह तैयार है, लेकिन कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → ” Not all penis sleeves are designed to make the dick greate…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun