मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Storm Kathleen : UK में मची भयंकर तबाही, 70 उड़ानों को किया गया रद्द

Storm Kathleen : UK में मची भयंकर तबाही, 70 उड़ानों को किया गया रद्द

तूफान कैथलीन शनिवार को यूनाइटेड किंगडम के तट से टकराया, जहां देश के बड़े हिस्से में तेज हवाएं चलीं। वहीं, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड में शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया गया।

इस दौरान 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। चक्रवात कैथलीन के कारण ब्रिटेन के हवाईअड्डों पर प्रस्थान करने वाली और पहुंचने वाली लगभग 70 उड़ानें शनिवार दोपहर से पहले ही रद्द कर दी गई थीं। इसके चलते कई फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया.

इसके साथ ही बेलफास्ट सिटी एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं, जबकि ब्रिटिश एयरवेज और एयर फ्रांस की कई सेवाएं भी फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी ऐली ग्लेशियर ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा कि तूफान के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योंकि तूफान ब्रिटेन के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह महाद्वीप से भी अधिक गर्म है, जिसका मतलब है कि ब्रिटेन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Share This
टैग: #latest news
अगला लेख → नैनीताल के बेतालघाट के पास में भीषण सड़क दुर्घटना, खाई में प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun