मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : अचानक गांव में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप , बहुत मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

UP : अचानक गांव में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप , बहुत मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के औरैया में अचानक गांव के बीचोबीच एक मगरमच्छ आ गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जहां सुबह कुछ लोग खेतों के किनारे गए तो वहां उन्हें एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया और वे डर गए.

वहीं, मगरमच्छ के भागने की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, ग्रामीणों ने पूरी घटना की सूचना 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग से मदद मांगी. जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है, यहां खेतों में मगरमच्छ देखकर हर कोई दहशत में आ गया.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक विशाल मगरमच्छ घूम रहा था, पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ लिया.

क्षेत्रीय वन अधिकारी ब्रजराज सिंह ने अपनी टीम के साथ इस विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे यमुना नदी में छोड़ दिया. जबकि मगरमच्छ की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है, वन अधिकारी के मुताबिक इस इलाके में आमतौर पर मगरमच्छ नहीं आते हैं.

Share This
अगला लेख → Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां , ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun