मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

अखिलेश यादव आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे, बोले- पीडीए को डराया जा रहा है

अखिलेश यादव आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे, बोले- पीडीए को डराया जा रहा है

आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजी लाल सुमन के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि जानबूझकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों को डराने के मकसद से अंजाम दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठजोड़ से डरती है, इसलिए उनके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ की गई, जो साफ तौर पर यह दर्शाता है कि सरकार का इसमें अप्रत्यक्ष समर्थन है। हमला करने वालों को किसी सजा का डर नहीं था, क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगरा में खुलेआम तलवारें लहराई गईं। लखनऊ और दिल्ली की राजनीतिक खींचतान को आगरा में ज़ोर दिखाकर प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का पालन करती है और आगे भी करती रहेगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई है। अखिलेश ने कहा, “मुझे धमकी दी गई है कि तुम्हारा हाल भी फूलन देवी जैसा किया जाएगा। सवाल यह उठता है कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं? कौन इन्हें समर्थन दे रहा है?”

उन्होंने कहा कि अब मनमानी का दौर नहीं चलेगा। देश में संविधान है, और वही सर्वोच्च है। इतिहास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो इतिहास हमें जोड़ने की बजाय दूरियां बढ़ाए, उसे पीछे छोड़ देना चाहिए। हर किसी को इतिहास का हर पहलू अच्छा नहीं लगता, इसलिए जरूरी है कि हम एकता और समानता की दिशा में आगे बढ़ें।

Share This
अगला लेख → रुबीना दिलैक पर अभद्र टिप्पणी के बाद आसिम रियाज ने अभिनव शुक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 88% 💨 6 km/h
Dehradun