मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP उपचुनाव के ल‍िए CM योगी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

UP उपचुनाव के ल‍िए CM योगी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पहले दिन वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुंदरकी, मीरापुर और गाजियाबाद सीटों पर जनसभाओं और रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन अगले हफ्ते से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगा।

बीजेपी ने इन उपचुनावों को लेकर बड़े पैमाने पर रणनीति तैयार की है। सीएम योगी का तीन-तीन सीटों पर प्रचार करने का कार्यक्रम है, जिसमें पहले दिन कुंदरकी, मीरापुर और गाजियाबाद में जनसभाएं होंगी। शनिवार को वह मैनपुरी की करहल, अलीगढ़ की खैर और कानपुर की सीसामऊ सीटों पर प्रचार करेंगे, जबकि रविवार को कटेहरी, फूलपुर और मंझवा सीटों पर रैलियां करेंगे।

बीजेपी ने इन उपचुनावों को जीतने के लिए एक सटीक योजना बनाई है। उपचुनाव की घोषणा से पहले ही सीएम योगी ने इन क्षेत्रों का दौरा करके करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 10-10 विधायकों की टीमें बनाई हैं। सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है और मंत्रियों की टीमें गठित की गई हैं जो जनता से सीधे संपर्क करेंगी।

बीजेपी का लक्ष्य सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करना है, और इसके लिए पार्टी PDA (सामाजिक समीकरण) को अपने पक्ष में लाने पर विशेष जोर दे रही है। हर सीट पर जातीय समीकरणों को साधने वाले नेता विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के साथ देंगे, जिसके लिए भाजपा की मीडिया टीम पूरी तैयारी कर रही है। बूथ और शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचा जा सके।

इंडिया गठबंधन के लिए भी सटीक रणनीति तैयार की गई है। इस बार लोकसभा चुनाव की तरह प्रत्याशी चयन में जिला और मंडल स्तर के नेताओं की राय को महत्व दिया गया है, जिससे पार्टी एकजुट होकर कार्य कर रही है। हर कार्यकर्ता को दस-दस परिवारों से संपर्क कर उन्हें बूथ तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This
अगला लेख → AMU का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, SC की दूसरी बेंच करेगी सुनवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun