मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दो मासूमों की जलकर मौत

UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दो मासूमों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब शॉर्ट सर्किट के कारण एक कच्चे मकान में आग लग गई। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे, इसलिए घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराइ में हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के निवासी दयाशंकर गुरुवार सुबह अपनी पत्नी के साथ खेत में बाजरा काटने गए थे। उनके दो छोटे बच्चे – एक साल का सूरज और चार साल का कन्हैया – घर पर खेल रहे थे। इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी और छप्पर में आग लग गई। बच्चों के कुछ समझने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया, और देखते ही देखते घर जलने लगा।

गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ माधौगढ़ रामसिंह ने जानकारी दी कि दयाशंकर अपनी पत्नी के साथ खेत में थे जब उनके घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें दोनों बच्चों की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This
अगला लेख → UP उपचुनाव के ल‍िए CM योगी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun