मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP की आरक्षित सीटों पर बसपा की नजर , 2024 में बेहतर प्रदर्शन के लिए मंडल प्रभारियों को निर्देश

UP की आरक्षित सीटों पर बसपा की नजर , 2024 में बेहतर प्रदर्शन के लिए मंडल प्रभारियों को निर्देश

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अब बहुत कम समय रह गया है। वहीं सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां भी इस पर नजर बनाए हुए हैं. जिसके तहत अब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मायावती के नेतृत्व में बसपा ने नई रणनीति शुरू कर दी है. इस बार बसपा की नजर उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 आरक्षित सीटों पर है.

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने दो आरक्षित सीटें नगीना और लालगंज अपने नाम की थीं. वहीं अन्य आरक्षित सीटों पर बसपा बहुत कम अंतर से हार गई. ऐसे में अब मायावती इन आरक्षित सीटों को जीतने के लिए नई रणनीति बना रही हैं और लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए पार्टी के भीतर से ही उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं.

पार्टी ने बनाई नई रणनीति

बसपा प्रमुख फिलहाल इन दिनों पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश के जिलों में वार्डवार बैठकें कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं और आगे की रणनीति पर विचार कर रही हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की आरक्षित सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के मंडल प्रभारियों को लगातार आरक्षित सीटों पर कैंप लगाकर जनता से जुड़ने का निर्देश दिया है.

Share This
अगला लेख → DSSSB Recruitment 2023 : फार्मासिस्ट सहित 800 पदों पर निकली …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun