मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP की इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए उत्सुक विदेशी छात्र, 10 देशों से आए आवेदन

UP की इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए उत्सुक विदेशी छात्र, 10 देशों से आए आवेदन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की लोकप्रियता विदेशों में भी बढ़ रही है। कुल 10 देशों के छात्रों ने डीडीयू में प्रवेश के लिए रुचि दिखाई है, जो एनएआईसी मूल्यांकन में ए प्लस प्लस, क्यूएस की दक्षिण एशिया रैंकिंग सहित विभिन्न रैंकिंग में है। यूपी के अलावा देश के 17 राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है. विदेशियों के साथ दूसरे राज्यों के छात्रों के आवेदन से डीडीयू प्रशासन गदगद है।

डीडीयू में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसे विदेशों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अब तक कुल 10 देशों के उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले विदेशी छात्रों की संख्या 42 है. यह संख्या इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार उम्मीद है कि उन छात्रों को दाखिला मिल सकता है. नेपाल से कुल 7 आवेदन आए हैं, जबकि अन्य देशों से 35 आवेदन आए हैं. पड़ोसी देश नेपाल से छात्रों ने सीधा रुख किया है। नेपाल के अलावा अन्य देशों के छात्रों ने भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल के माध्यम से डीडीयू में प्रवेश के लिए रुचि दिखाई है।

इन देशों के छात्रों ने दिखाई रुचि नेपाल, माली, बांग्लादेश, सेनेगल, घाना, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, लेसोथो और मिस्र।

Share This
अगला लेख → UP News : प्राइवेट बसों के चालकों ने की हड़ताल , चालकों की ये…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun