मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

UPSSSC Recruitment 2023 : यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली वैकेंसी , ऐसे करे आवेदन

UPSSSC Recruitment 2023 : यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली वैकेंसी , ऐसे करे आवेदन

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर स्टेनोग्राफर भर्ती निकाली है, जिसकी भर्ती प्रक्रिया मंगलवार (17 अक्टूबर, 2023) से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2023 है।

स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। अभ्यर्थी 6 नवंबर से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (यूपी पीईटी 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के संबंध में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी वर्तनी और हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम गति 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

Share This
अगला लेख → चांद पर बनेगी सड़क और लैंडिंग पैड, जानिए कौन देगा गिट्टी-बाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,563 +797 (+1.04%)
निफ्टी 24,256 +271 (+1.13%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun