मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : कुख्यात टाइगर गैंग का वांछित अपराधी शिवदत्त राय गिरफ्तार , पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

UP : कुख्यात टाइगर गैंग का वांछित अपराधी शिवदत्त राय गिरफ्तार , पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिहार के कुख्यात टाइगर गैंग के सक्रिय सदस्य और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी शिवदत्त राय को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या और डकैती के गंभीर मामलों में पिछले ढाई वर्षों से फरार था।

गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तारी

मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे, गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र में परी चौक से नोएडा जाने वाले मार्ग पर एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवदत्त राय नोएडा जाने की फिराक में है। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। शिवदत्त राय बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का निवासी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं।

शिवदत्त राय पर दर्ज संगीन मामले

मामला 1 (हत्या और लूटपाट) – 2 सितंबर 2022

शिवदत्त राय ने अपने चचेरे भाई सुशील राय और शिवलोचन राय के साथ मिलकर सुबोध राय के बेटों अवनीश और रजनीश पर हमला किया था। इस दौरान ट्रैक्टर लूट लिया गया और गोलीबारी में अवनीश की मौत हो गई, जबकि रजनीश घायल हो गया। इस घटना को लेकर थाना तेघड़ा, जनपद बेगूसराय में मुकदमा संख्या 253/22 के तहत धारा 396 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

मामला 2 (हत्या की कोशिश) – 18 अगस्त 2023

शिवदत्त राय ने सुबोध राय के परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके घर पर चढ़कर गोलियां चलाईं। इस पर थाना तेघड़ा में मुकदमा संख्या 256/23 के तहत धारा 307/120बी/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।

संयुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तारी

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ, नोएडा की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी के बाद शिवदत्त राय को सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद डीआईयू, बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है।

शिवदत्त राय पर बिहार पुलिस द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बेगूसराय पुलिस अब उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महाराष्ट्र के बाद बंगाल में भी जीबीएस सिंड्रोम का प्रकोप, ती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun