मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ , सैफ नामक वांछित अभियुक्त घायल, एक फरार

Lucknow में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ , सैफ नामक वांछित अभियुक्त घायल, एक फरार

लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वांछित और इनामी बदमाश सैफ पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हलीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:05 बजे थाना गुडंबा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 477/2024 के तहत वांछित बदमाश सैफ पुत्र मकबूल की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने बेहटा चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैफ के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, उसका साथी हलीम मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सैफ से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दो देसी बम बरामद किए हैं। फरार अभियुक्त हलीम की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सैफ पर पहले से ही कई गंभीर मामलों में आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → सलमान खान की जगह बिग बॉस ओटीटी 4 में करण जौहर और फराह खान नह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun